दिवाली और छठ पूजा पर म.प्र.से 10 राज्यों के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी

दिवाली और छठ पूजा पर म.प्र.से 10 राज्यों के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी

भोपाल [ महा मीडिया] दिवाली और छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों से प्रदेश के करीब 30 स्टेशन जुड़ेंगे। विशेष ट्रेनों के द्वारा म.प्र. की कनेक्टिविटी राजस्थान, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक होगी। त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन सेवाओं से यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेंगे। इसमें सबसे खास बात भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए है। सुल्तानपुर और वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली दोनों त्योहार विशेष ट्रेनें बीना, रानी कमलापति और इटारसी होकर चलेंगी। दोनों दिशाओं में इनके 4-4 फेरे हैं इन दोनों रूट से भोपाल मंडल के इन तीन स्टेशनों को मुंबई के लिए कुल 16 एकतरफा परिचालन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। इस त्योहारी नेटवर्क में प्रदेश के लगभग 30 स्टेशन शामिल हैं जिनमें भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, बीना, विदिशा, इंदौर, और सतना प्रमुख रूप से शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें