राष्ट्रपति मुर्मु आज देवघर में एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

राष्ट्रपति मुर्मु आज देवघर में एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

देवघर (महामीडिया):  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को झारखंड आएंगी। राष्ट्रपति 12:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वो एयरपोर्ट से सीधे देवघर एम्स जाएंगी। वहां एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। फिर शाम चार बजे वह एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी। गुरुवार को ही राष्ट्रपति रांची में रात्रि विश्राम करेंगी। 
देवघर में उनका विमान शाम 5:25 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा। राजभवन में रात्रि विश्राम के पूर्व राष्ट्रपति गणमान्य लोगों से मुलाकात भी करेंगी। 1 अगस्त की सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति रांची से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जाएंगी।
राष्ट्रपति दुर्गापुर में हेलिकॉप्टर से धनबाद के लिए निकलेंगी। वह दिन के 11:10 बजे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दिन के 3:20 बजे राष्ट्रपति धनबाद से दुर्गापुर लौटेंगी। फिर उसी दिन वह दिल्ली चली जाएंगी।
 

सम्बंधित ख़बरें