भोपाल सहित कई जिलों में बारिश
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र.में मानसून पूरे रंग में नजर आ रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गईं और कुछ मार्गों पर आवागमन प्रभावित रहा। वहीं बांधों और जलाशयों में पानी की आवक बढ़ने से जलस्तर में सुधार हुआ है। लगातार बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
बारिश के आंकड़ों में देवास फिलहाल प्रदेश में सबसे आगे है जहां अब तक करीब 18.5 इंच वर्षा हो चुकी है। बालाघाट में लगभग 18 इंच, सीहोर में 17.2 इंच और भोपाल में 16.4 इंच बारिश दर्ज की गई है।