नवीनतम
मनोविज्ञान की ऑनलाइन डिग्रियों की मान्यता समाप्त
भोपाल [महमीडिया] विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यह निर्णय लिया है कि डिस्टेंस या ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से प्राप्त मनोविज्ञान की डिग्रियों को अब मान्यता नहीं दी जाएगी। यह आदेश शैक्षणिक सत्र जुलाई–अगस्त 2025 से प्रभावी होगा और करीब 1.3 लाख छात्रों को प्रभावित करेगा जो वर्तमान में डिस्टेंस लर्निंग के तहत मनोविज्ञान की डिग्री में नामांकित हैं । डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो ने आधिकारिक रूप से मनोविज्ञान कार्यक्रमों के डिस्टेंस या ऑनलाइन मोड में स्वीकृति वापस ले ली है।