गुजरात सचिवालय में आग लगने से रिकॉर्ड रूम जला
भोपाल [ महामीडिया]
गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित सचिवालय परिसर में आज सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ब्लॉक नंबर 9 के बेसमेंट में भीषण आग लग गई।इस हादसे में बेसमेंट में बना रिकॉर्ड रूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। बेसमेंट में बना रिकॉर्ड रूम आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गया है।