ओलावृष्टि के बावजूद गेहूं के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान
भोपाल [ महामीडिया] बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान के बावजूद फसल सत्र 2025-26 के दौरान गेहूं का उत्पादन 2.29 प्रतिशत बढ़कर 12.06 करोड़ टन रहने का अनुमान है। यह अनुमान कृषि मंत्रालय के 2025-26 के मानसून की शुरुआत में लगाए गए 12.02 करोड़ टन उत्पादन के अनुमान के अनुरूप है। यह फसल सत्र 2024-25 में दर्ज 11.79 करोड़ टन गेहूं उत्पादन से अधिक है।