विदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा नियामकीय शुल्क

विदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा नियामकीय शुल्क

भोपाल [ महामीडिया] भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और विदेशी उद्यम पूंजी निवेशकों से नियामकीय शुल्क रुपये में लेने पर विचार कर रहा ​है। वर्तमान में नियामक को शुल्क भुगतान डॉलर में करने की सुविधा है।  नियामक ने पाया है कि कई मामलों में डॉलर भेजने के दौरान लगने वाले शुल्क और उसके बाद के रूपांतरण शुल्क से प्राप्त शुल्क में कमी या मिलान के दौरान विसंगतियां हो सकती हैं।नियामक की यह चर्चा डॉलर में प्राप्त शुल्क के लिए मैन्युअल अकाउंटिंग और चालान जैसी समस्याओं के कारण हो रही है जिनमें काफी समय लगता है और वित्तीय रिपोर्टिंग में देरी होती है।सेबी ने विलंब की स्थिति में नियामक के लिए अवसर लागत और डेटा मिलान के मामले में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय में लगने वाले मानव-घंटों पर भी चिंता जताई है। 

सम्बंधित ख़बरें