म.प्र. में खदान श्रमिकों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी

म.प्र. में खदान श्रमिकों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में खनन उद्योग जहां एक ओर राज्य के राजस्व का मुख्य जरिया है वहीं दूसरी ओर खदानों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले तीन साल  के आंकड़ों के अनुसार म.प्र.  की कोयला और दूसरी खदानों में सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आई है। इन तीन साल में म.प्र. में कुल 26 जानलेवा हादसे हुए हैं । इनमें 31 श्रमिकों की मौत हुई है जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पत्थर-खनिज वाले क्षेत्रों में असुरक्षित खनन के कारण मौतों और गंभीर रूप से घायल श्रमिकों की संख्या लगातार चिंता बढ़ा रही है। गंभीर रूप से घायल श्रमिकों और जानलेवा हादसों के मामले में मध्य प्रदेश देश के सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें