अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत
भोपाल [ महा मीडिया]
बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई है । जहां रात में बिजली का पोल तार सहित गिर गया था। आज सोमवार की सुबह मंदिर में जल चढ़ाने आए कांवरियों के बीच पोल में करंट फैलने की अफवाह फैल गई और भगदड़ की वजह से बड़ा हादसा हो गया। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।