आंध्र प्रदेश के बस और ऑटो की टक्कर में सात लोग मरे

आंध्र प्रदेश के बस और ऑटो की टक्कर में सात लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] 

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में आज गुरुवार को एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा चिलकलूरिपेट मंडल के अड्डा रोड के पास हुआ है। बस विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी तभी उसने 15 यात्रियों को लेकर जा रहे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। हादसे में घायल छह लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

सम्बंधित ख़बरें