स्टेट बैंक कल से लेकर लगातार छह दिन बंद रहेगा

स्टेट बैंक कल से लेकर लगातार छह दिन बंद रहेगा

भोपाल [ महामीडिया]

कल 23 मई से 28 मई 2026 के बीच स्टेट बैंक की ब्रांच लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं।इसकी मुख्य वजह वीकेंड, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिन की हड़ताल और बकरीद (ईद-उल-अजहा) के लिए घोषित दो दिन की छुट्टियां हैं। 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार है। अपनी कई मांगों को लेकर 25 और 26 मई (सोमवार और मंगलवार) को देशभर में दो दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इससे बैंकों के कामकाज पर सीधा असर पड़ सकता है।भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्योहार अलग-अलग दिन मनाया जाएगा। देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बकरीद के कारण बैंक बंद रहेगा जबकि कुछ हिस्सों में 28 मई को छुट्टी रहेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें