शेयर बाजार आज फिर गिरावट पर बंद
भोपाल [ महा मीडिया] शेयर बाजार में आज 23 जुलाई को गिरावट रही। सेंसेक्स 364 अंक की गिरावट के साथ 76,391 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 127 अंक की गिरावट रही। रियल्टी और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बिकवाली रही। ब्रेंट क्रूड में आज करीब 4% की तेजी है।यह 98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारतीय शेयर बाजार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण दबाव में रहा। भारतीय शेयर बाजार वैश्विक दबाव और विदेशी संकेतों के चलते पिछले सत्रों में गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए हैं।