सर्बिया में छात्र गठबंधन ने आम चुनाव जीता
मुंबई [महा मीडिया]
सर्बिया में छात्र संगठनों के गठबंधन ‘स्टूडेंट लिस्ट’ ने आम चुनाव जीत लिया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। छात्र गठबंधन को संसद की 250 में से कम से कम 135 सीटें मिली हैं। वहीं वुचिच की पार्टी को करीब 105 सीटें मिलने का अनुमान है।
छात्र गठबंधन को करीब 22 लाख वोट और वुचिच की पार्टी को 17.2 लाख वोट मिले। अंतिम आधिकारिक नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं।