म.प्र. के नए मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण
भोपाल [ महा मीडिया] आज 10 सितंबर को न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले रहे हैं। गुजरात उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोगजे को म.प्र. हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन में नए मुख्य न्यायाधीश को पद की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह में गुजरात हाईकोर्ट से लगभग 20 न्यायाधीशों के शामिल होने की संभावना है।