पहलगाम में तापमान माइनस 8.3 डिग्री पर

पहलगाम में तापमान माइनस 8.3 डिग्री पर

श्रीनगर[ महामीडिया]  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बुधवार को तापमान माइनस 8.3 डिग्री रहा। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने कहा कि घाटी में 18 जनवरी तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। 16 जनवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। 

सम्बंधित ख़बरें