उत्तराखंड में तापमान माइनस दस डिग्री तक पहुंचा

उत्तराखंड में तापमान माइनस दस डिग्री तक पहुंचा

भोपाल [ महा मीडिया] उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जहां रात का तापमान बद्रीनाथ में -10°C और केदारनाथ में -8°C तक पहुंच गया है। वहीं मसूरी में तापमान 6°C दर्ज किया गया है। कई मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10°C के आसपास बना हुआ है, और हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल व नैनीताल जैसे जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है।बद्रीनाथ में पारा -10°C और केदारनाथ में -8°C तक लुढ़क गया है, जिससे रात और सुबह के समय तेज ठिठुरन है। 

सम्बंधित ख़बरें