ब्रिटेन में ताजमहल का टुकड़ा नीलाम होगा

ब्रिटेन में ताजमहल का टुकड़ा नीलाम होगा

भोपाल [ महा मीडिया] ताजमहल  से जुड़ी संगमरमर की एक नक्काशीदार पट्टिका (स्लैब) 9 दिसंबर को लंदन में नीलाम होने जा रही है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24 से 36 लाख रुपये रखी गई है। यह पट्टिका 1816 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी कर्नल पॉनोल फिप्स को ताजमहल के नीचे एक तहखाने में मिली थी। संगमरमर के इस आयताकार टुकड़े पर फूलों की बारीक नक्काशी और अर्ध-कीमती पत्थरों का काम है। इसे 'ल्योन एंड टर्नबुल' ऑक्शन हाउस की 'इस्लामिक और भारतीय कला' की नीलामी में पेश किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें