शेयर बाजार भारी गिरावट पर
मुंबई [महा मीडिया]
भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के आखिरी सेशन में बिकवाली देखने को मिल रही है। टेक शेयरों में तेज गिरावट का असर बेंचमार्क इंडेक्स पर दिख रहा है जो लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 83932 और निफ्टी 25803 तक फिसले। निफ्टी में शामिल 26 शेयरों में कमजोरी है। टाइटन का शेयर 2.4 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर है। बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी है। मेटल समेत सरकारी बैंक सेक्टर में खरीदारी दर्ज की जा रही है।