सुप्रीम कोर्ट ने तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर ट्रस्टी बोर्ड को निलंबित किया
भोपाल [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज मदुरै के तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कार्तिगई दीपम के दौरान 'दीपथून' (पत्थर के स्तंभ) पर दीपक जलाने के आदेश का पालन न करने पर की गई है। मंदिर के कामकाज के लिए दो पूर्व न्यायाधीशोंपूर्व चीफ जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थिवन को रिसीवर नियुक्त किया गया है। अदालत ने कहा है कि शनिवार (28 नवंबर) को दीपथून पर परंपरागत दीप जलाया जाएगा। मंदिर और पहाड़ी की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को सौंपी गई है।