टाटा स्टील और अपोलो की प्रस्तावित डील पर सेबी की नजर
भोपाल [ महा मीडिया]
टाटा स्टील और अपोलो के बीच प्रस्तावित डील को लेकर निवेशकों की चिंताओं के बीच मार्केट रेगुलेटर सेबी ने कहा है कि वह इस डील पर नजर रख रहा है। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने स्पष्ट किया कि छोटे शेयरधारकों के अधिकारों और निवेशकों के हितों की रक्षा रेगुलेटर की प्रमुख प्राथमिकता है। एसोचैम के कैपिटल मार्केट्स सम्मेलन के दौरान बातचीत में पांडे ने कहा कि सेबी छोटे शेयरधारकों के अधिकारों को बेहद गंभीरता से लेता है। निवेशकों के हितों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। इस के तहत अपोलो करीब 28,000 करोड़ रुपये में टाटा स्टील के स्टील ट्यूब्स और कलर-कोटेड स्टील कारोबार को खरीदने जा रही है।