म.प्र.में कलेक्टर गाइड लाइन की तैयारियां

म.प्र.में कलेक्टर गाइड लाइन की तैयारियां

भोपाल [ महा मीडिया] प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए अचल संपत्तियों की कलेक्टर गाइड लाइन में वृद्धि या कमी प्रस्तावित की जाती है तो इसका औचित्य बताना होगा। नई गाइड लाइन तैयार करने के लिए 15 जनवरी तक जिला मूल्यांकन समिति को प्रस्ताव तैयार करके भेजने होंगे। केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड 31 तक इन्हें अंतिम रूप देगा।निर्देश दिए हैं कि वे जिला मूल्यांकन समितियां 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित प्रारूप में प्रस्तावित दरें और उनसे संबंधित जानकारी तैयार कर अनुमोदन के लिए प्रस्तुत करें। 30 जनवरी तक जिला मूल्यांकन समितियां अंतिम मूल्यों को अधिसूचित करने से पहले आम जनता से सुझाव आमंत्रित करेंगी और प्राप्त सुझावों पर विचार करेंगी। 15 फरवरी तक अंतिम मूल्यों को केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड के अनुमोदन के लिए भेजना होगा।

सम्बंधित ख़बरें