शिमला से भी ठंडा भोपाल

शिमला से भी ठंडा भोपाल

भोपाल [ महा मीडिया] देश के पहाड़ी शहर शिमला और देहरादून की तुलना में भोपाल की रात ज्यादा ठंड रही । बीती रात शिमला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भोपाल का पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8°C तक पहुंच गया है जिससे यह शिमला और देहरादून जैसे पहाड़ी शहरों से भी ज्यादा ठंडा हो गया है। मध्य प्रदेश में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड तेज हो गई है, प्रदेश के 10 शहरों में पारा 10°C से नीचे चला गया है और 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें