उपभोक्ता आयोग ने नॉर्दर्न रेलवे पर अस्सी हजार का जुर्माना लगाया
भोपाल [ महामीडिया] जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पठानकोट ने राजधानी एक्सप्रेस के आरक्षित कोच से यात्री का हैंडबैग चोरी होने के मामले में नॉर्दर्न रेलवे को सेवा में कमी का दोषी ठहराया है। इस मामले मे आयोग ने नॉर्दर्न रेलवे को ₹70,000 शिकायत दायर करने की तारीख से 6% वार्षिक ब्याज सहित अदा करने तथा मानसिक पीड़ा के लिए ₹10,000 मुआवजा देने का आदेश दिया है।