छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ायी गयी

छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ायी गयी

भोपाल [ महा मीडिया] 

चुनाव आयोग ने दिल्ली समेत 6 राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन [SIR] की समय सीमा बढ़ा दी है। महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नागालैंड में  मतदाता सूची  के SIR के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। यह बदलाव इन सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के निवेदन पर किया गया है। हरियाणा, नागालैंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई गई है वहीं केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के लिए यह तारीख 12 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। 

सम्बंधित ख़बरें