भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मैच आज ऑकलैंड में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा मैच आज ऑकलैंड में

भोपाल [ महा मीडिया] 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच आज 30 अक्टूबर ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। आज का मैच  भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा। ईडन पार्क की बाउंड्रीज काफी छोटी हैं (स्ट्रेट बाउंड्री करीब 55 मीटर और स्क्वायर बाउंड्री करीब 65 मीटर है) जिसके कारण इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।भारत 5 मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बनाए हुए है। ऑकलैंड का ईडन पार्क न्यूज़ीलैंड का सबसे बड़ा और प्रमुख खेल स्टेडियम है जो मुख्य रूप से क्रिकेट और रग्बी के लिए जाना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें