म.प्र. कैबिनेट ने नगरीय विकास योजना सहित कई परियोजनाओं को स्वीकृति दी

म.प्र. कैबिनेट ने नगरीय विकास योजना सहित कई परियोजनाओं को स्वीकृति दी

भोपाल [महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को विधानसभा के समिति कक्ष में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक में नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए योजना को 2026-27 तक निरंतर जारी रखने और अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने की मंजूरी दी गई। योजना के तहत प्रदेश में 1062 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें 325 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं जबकि 407 परियोजनाएं प्रगतिरत हैं। शेष 330 परियोजनाएं निविदा प्रक्रिया में हैं। मध्य प्रदेश ग्रामीण संपर्कता बाह्य वित पोषित योजना के तहत शेष अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी स्वीकृति दी गई है। इसके लिए राज्य योजना अंतर्गत पूर्व में स्वीकृत राशि के व्यय किए जाने की मंजूरी मिली है। राज्य सेवा परीक्षा 2022 में परिवहन उप निरीक्षक पद के लिए संशोधित अहर्ता-शर्तें स्वीकृत की गई हैं ।

सम्बंधित ख़बरें