म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म 29 जुलाई से शुरू होगा
भोपाल [ महा मीडिया]
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) ने म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म ‘NCDEX निधि’ की शुरुआत की है। यह प्लेटफॉर्म सुव्यवस्थित और तकनीक आधारित एक्सचेंज इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए म्युचुअल फंड योजनाओं में लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। म्युचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म अगले सप्ताह 29 जुलाई से शुरू किया जाएगा। यह पहल भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के म्युचुअल फंड से जुड़े मास्टर सर्कुलर के तहत की गई है।