आज भोपाल के 350 से ज्यादा नावों पर दिखेगा राष्ट्रध्वज
भोपाल [ महा मीडिया] स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से पहले राजधानी भोपाल का बड़ा तालाब गुरुवार को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 अगस्त को बोट क्लब से विशाल नौका तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होने वाली इस यात्रा में 350 से ज्यादा नावों पर तिरंगा लहराएगा। तिरंगा यात्रा सुबह 11 बजे बोट क्लब से शुरू होगी। पानी के बीच तैरता तिरंगा मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।