अमेरिकी सीनेट ने चीनी ऑटोमोबाइल निर्माताओं पर शिकंजा कसा 

अमेरिकी सीनेट ने चीनी ऑटोमोबाइल निर्माताओं पर शिकंजा कसा 


भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिकी सीनेट की वाणिज्य समिति ने चीनी ऑटोमोबाइल निर्माताओं पर शिकंजा कसने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस नए और कड़े विधेयक के दायरे में आने से जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज के अमेरिकी बाजार में वाहनों की बिक्री पर बड़ा संकट मंडराने लगा है क्योंकि कंपनी में करीब 20% चीनी निवेश है।
इस बिल को सीनेटर बर्नी मोरेनो और एलिसा स्लोटकिन द्वारा संयुक्त रूप से आगे बढ़ाया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य अमेरिकी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के बुनियादी ढांचे को बचाना और चीनी कंपनियों को अमेरिकी बाजार से पूरी तरह दूर रखना है।

सम्बंधित ख़बरें