इस बार शारदीय नवरात्र दस दिवसीय होगी
भोपाल [ महा मीडिया] इस बार शारदीय नवरात्र सप्तमी की वृद्धि होने से नौ नहीं दस दिन की होगी। महानवमी और विजयादशमी का पर्व एक ही दिन मनेगा। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र में 17 और 18 अक्टूबर को सप्तमी तिथि रहेगी।19 अक्टूबर को अष्टमी एवं 20 अक्टूबर को नवमी और विजयादशमी का पर्व एक साथ मनाया जाएगा। नवरात्र के दौरान नवदुर्गा के साथ दस महाविद्याओं की आराधना का भी विशेष महत्व रहेगा। अष्टमी एवं दुर्गानवमी का पर्व एक ही दिन अर्थात् 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दुर्गा नवमी का बलिदान 20 अक्टूबर मंगलवार को होगा। नवरात्र का शुभारंभ 11 अक्टूबर को पद्म योग एवं बुद्धादित्योग, चित्रा नक्षत्र व वैधृति योग में होगा। वहीं, प्रतिपदा तिथि रात्रि 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।