नवीनतम
नेपाल में हजारों भारतीय पर्यटक फंसे
भोपाल [महामीडिया] नेपाल में अशांति और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच हजारों भारतीय फंस गए हैं। भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल में हिंसा के चलते काठमांडू एयरपोर्ट पर 300 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं। भारत सरकार द्वारा इन भारतीयों को जल्द से जल्द वापस लाने का प्रयास जारी है। भारतीय दूतावास लगातार नेपाल की सेना के संपर्क में है। वायुसेना के दो विशेष विमान काठमांडू जा सकते हैं जिसकी परमिशन ली जा रही है।