म.प्र. में तीन दिवसीय पटवारियों की हड़ताल

म.प्र. में तीन दिवसीय पटवारियों की हड़ताल

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. के पटवारियों  ने पदोन्नति, कैडर रिव्यू और अन्य लंबित मांगों को लेकर आज बुधवार से तीन दिवसीय आंदोलन शुरू कर दिया है। 15 से 17 जुलाई तक प्रदेशभर के पटवारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद 18 और 19 जुलाई को शासकीय अवकाश होने से लगातार पांच दिन राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित रहने की आशंका है। इस आंदोलन में शामिल जिलों के पटवारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टरों और तहसीलदारों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।

सम्बंधित ख़बरें