तीन दिवसीय युवा धर्म संसद आज से उज्जैन में

तीन दिवसीय युवा धर्म संसद आज से उज्जैन में

भोपाल [ महा मीडिया] युवा धर्म संसद का आयोजन आज से उज्जैन के गीता भवन में होगा। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय विचार महासंगम में देशभर से  युवा शामिल होंगे जिसमें कला, आध्यात्म, साहित्य की हस्तियां युवाओं से सीधा संवाद करेंगी। आयोजन में सांस्कृतिक चेतना के साथ बदलते तकनीकी दौर में धर्म एवं मानवीय मूल्यों की प्रासंगिकता पर विचार होगा। इसका उद्घाटन मोहन भागवत करेंगे ।

सम्बंधित ख़बरें