ट्रम्प को रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर एक्शन का अधिकार मिला
जयपुर [ महा मीडिया]
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के लिए भारत पर 100% तक टैरिफ लगाने का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से ज्यादा तेल खरीदने वाले 5 देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने वाला बिल पास कर दिया है । बिल के पक्ष में 262 और विरोध में 159 वोट पड़े। बिल अब व्हाइट हाउस जाएगा। ट्रम्प के साइन करते ही यह कानून बन जाएगा। इसे आधिकारिक तौर पर लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 नाम दिया गया है।