म.प्र.कैबिनेट ने तीन नयी सिंचाई परियोजनाओं सहित 21 पदों की स्वीकृति दी

म.प्र.कैबिनेट ने तीन नयी सिंचाई परियोजनाओं सहित 21 पदों की स्वीकृति दी

जयपुर [ महामीडिया] म.प्र.कैबिनेट ने प्रदेश में तीन नए सिंचाई परियोजनाओं  को आगे बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है। इनमें उज्जैन की चितावद वृहद सिंचाई परियोजना, सिंगरौली की गौंड परियोजना और अशोकनगर की चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना शामिल है । तीनों योजनाओं के पूरा होने पर प्रदेश में 1.27 लाख हेक्टेयर से अधिक भू-भाग में सिंचाई क्षमता विकसित होगी।  मैहर, मऊगंज और पांदुर्णा में नए खनिज कार्यालयों के लिए 21 पद तथा अनूपपुर-शहडोल के स्कूलों के लिए 36 पद स्वीकृत हुए हैं। कैबिनेट ने रबी विपणन वर्ष 2024-25 के खाद्यान्न साख-सीमा ऋण की शेष राशि चुकाने के लिए मार्कफेड को ब्याज मुक्त ऋण देने का निर्णय किया है। 30 सितंबर 2026 तक पुनर्भुगतान सुनिश्चित करने के लिए यह राशि दी जाएगी। 

सम्बंधित ख़बरें