रिजर्व बैंक ने मुंबई उच्च न्यायालय में कैविएट दायर की
जयपुर [ महामीडिया]
एक असाधारण कदम उठाते हुए रिजर्व बैंक ने मुंबई उच्च न्यायालय में कैविएट दायर की है। यह कदम टाटा संस को अनिवार्य रूप से स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध करने संबंधी रिजर्व बैंक के निर्देश को चुनौती देने वाली किसी संभावित याचिका को ध्यान मे रखते हुए उठाया गया है ।रिजर्व बैंक की इस कानूनी पहल ने टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के लिए सूचीबद्धता संबंधी निर्देश को अदालत में चुनौती देने की संभावना सीमित कर दी है। रिजर्व बैंक द्वारा कैविएट दायर किए जाने की सूचना टाटा संस को भी दी गई है।