किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना में छह राज्यों ने हस्ताक्षर किए

किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना में छह राज्यों ने हस्ताक्षर किए

भोपाल [ महा मीडिया] 

यमुना बेसिन के छह राज्यों- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली- ने लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को नई दिल्ली में समझौते पर हस्ताक्षर किए। कई दशकों से लंबित इस परियोजना का उद्देश्य ऊपरी यमुना बेसिन में जल भंडारण क्षमता बढ़ाना, सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना और पनबिजली पैदा करना है। इससे यमुना में पानी की उपलब्धता बढ़ने और खास तौर पर दिल्ली को लाभ मिलने की उम्मीद है। किशाऊ परियोजना के तहत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा से बहने वाली टोंस नदी पर 232.6 मीटर ऊंचा कंक्रीट ग्रैविटी बांध बनाया जाएगा। इसकी जल भंडारण क्षमता 1,562 मिलियन घन मीटर होगी। परियोजना से करीब 97,000 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और 1,476 मिलियन यूनिट स्वच्छ पनबिजली का उत्पादन होगा। 

सम्बंधित ख़बरें