केंद्र सरकार ने इस महीने 26.50 लाख टन शक्कर बेचने की अनुमति दी
भोपाल [ महामीडिया]
बाजार में शक्कर की कमी न हो इसके लिए केंद्र सरकार ने इस महीने 26.50 लाख टन शक्कर बेचने की अनुमति दी है जो रिकॉर्ड स्तर है। ज्यादा चीनी बाजार में आने से सप्लाई बढ़ी है और कीमतों पर दबाव बना है। खुदरा बाजार में शक्कर का भाव घटकर 55 रुपये प्रति किलो तक आ गया है। खाद्य मंत्रालय ने सितंबर के दूसरे पखवाड़े के लिए 13.50 लाख टन शक्कर बेचने का कोटा तय किया है। यह कोटा 16 से 30 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा। अब सरकार चीनी बिक्री का कोटा पूरे महीने के बजाय हर 15 दिन के लिए तय करती है। इससे पहले 1 से 15 सितंबर के लिए शक्कर मिलों को 13 लाख टन का कोटा दिया गया था। इस तरह सितंबर में कुल 26.50 लाख टन शक्कर बेचने की मंजूरी दी गई है जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है।