शेयर बाजार 332 अंकों की बढ़त पर बंद
जयपुर [ महामीडिया] भारतीय शेयर बाजारों में आज 16 सितंबर को रौनक रही। बेंचमार्क इंडेक्स में उछाल दर्ज की गई। सेंसेक्स 332 अंक उछलकर 74,336 पर बंद हुआ जो शुरुआती कारोबार में 73,981 तक फिसला था। निफ्टी भी 99 अंकों की मजबूती के साथ 23,217 पर बंद हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली। जबकि IT और फार्मा शेयरों में कमजोरी रही।