संयुक्त अरब अमीरात में चार हजार बांग्लादेशियों के वीजा रद्द
जयपुर [ महा मीडिया] संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 4 हजार से अधिक बांग्लादेशियों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इनमें कई ऐसे लोग हैं जो छुट्टी लेकर बांग्लादेश लौटे थे और अब अपनी नौकरी, कारोबार और परिवार के पास UAE वापस नहीं जा पा रहे हैं। इन लोगों को वीजा रद्द करने की कोई साफ वजह नहीं बताई गई है। कई लोगों को ईमेल या मोबाइल मैसेज से इसकी जानकारी मिली। प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर लगभग 4800 हो गई है इस पूरे विवाद के बाद बांग्लादेश में हंगामा मच गया है क्योंकि इतनी नौकरियां एक साथ चली गई हैं।