कच्चे तेल की कीमतों मे आज लगातार दूसरे दिन गिरावट
जयपुर [ महा मीडिया]
कच्चे तेल की कीमतों में आज गुरुवार को भी नरमी बनी हुई है। पश्चिम एशिया में तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन सऊदी अरब की तरफ से अतिरिक्त तेल सप्लाई की खबरों ने बाजार की चिंता कुछ कम कर दी है। इसी वजह से ब्रेंट और WTI दोनों पर दबाव दिख रहा है। ताजा भाव के अनुसार WTI क्रूड करीब 102.29 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड करीब 105.71 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। इससे पहले बुधवार को भी दोनों बेंचमार्क में करीब 3 डॉलर की गिरावट आई थी। शुरुआती कारोबार में गुरुवार को WTI करीब 1.1 प्रतिशत और ब्रेंट करीब 1.2 प्रतिशत नीचे था।