नरेंद्र मोदी जी आज 76 वर्ष के हुए
जयपुर [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सितंबर को 76वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश में अलग-अलग जगह कई कार्यक्रम रखे गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों से आज घर-घर में दिया जलाने की बात भी कही है। प्रधानमंत्री मोदी को कार्यकारी पद पर रहते हुए 25 साल पूरे होने वाले हैं। 2014 में वह पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने और तब से अब तक वे देश की सत्ता की बागडोर संभाल रहे हैं।