दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ा : मोदी
जयपुर [ महा मीडिया]प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है दूसरी तरफ दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के प्लांट्स से निकलने वाली सेमीकंडक्टर चिप्स अब देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचने लगी हैं। जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग अपग्रेड की जो करीब 35 साल बाद हुआ है। सेमीकंडक्टर सेक्टर ऐसा नहीं है कि फैक्ट्री लगाई और काम पूरा हो गया। इसमें टेक्नोलॉजिकल कैपेबिलिटी बनाने में दशकों लगते हैं। लेकिन भारत ने चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग कैपेबिलिटी पर एकसाथ काम किया और सफलता प्राप्त की है। मोदी ने इस अवसर पर कहा कि कंपाउंड सेमीकंडक्टर के मैन्युफैक्चरिंग से लेकर सिलिकॉन फोटोनिक्स को इकोसिस्टम में शामिल करना जरूरी है क्योंकि यह सभी चीजें AI को सक्षम बनाने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरी हैं और इस दिशा में मिलकर आगे बढ़ना होगा।