म.प्र.में अब तक औसत 33.1 इंच बारिश
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र.में इस मानसूनी सीजन में अब तक औसत 33.1 इंच बारिश हो चुकी है जो कोटे की 88.7% है। 23 जिलों में सामान्य से अधिक पानी गिर चुका है। म.प्र. की सामान्य बारिश औसत 37.3 इंच है। सामान्य औसत बारिश तक पहुँचने के लिए अभी करीब 4.2 इंच पानी और चाहिए। मानसून की विदाई में अभी 13 दिन बाकी हैं आखिरी दौर में एक बार फिर तेज बारिश होने का अनुमान है।