उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन

उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन

नैनीताल [ महामीडिया] उत्तराखंड के 10 जिलों में आज गुरुवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है और पिथौरागढ़ में भूस्खलन हुआ है ।। पौड़ी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, टिहरी, चमोली, चंपावत और उत्तरकाशी समेत कई इलाकों में बारिश जारी है। सुबह मूसलाधार बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गयी है। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर लगातार दूसरे दिन पहाड़ी दरकने और मलबा आने से गाड़ियों की आवाजाही रोकनी पड़ी। बैरांगना के पास भी भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

सम्बंधित ख़बरें