केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स में कटौती की

केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स में कटौती की

भोपाल [ महा मीडिया] 

सरकार ने देश से बाहर भेजे जाने वाले पेट्रोल, डीजल और जेट ईंधन पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें तत्काल प्रभाव से  लागू हो गई हैं जिससे भारतीय रिफाइनरी कंपनियों का खर्च घटेगा और उन्हें विदेशी बाजार में तेल बेचने पर सीधा लाभ मिलेगा। सरकार हर 15 दिन में विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है। इससे पहले एक सितंबर को टैक्स बढ़ाया गया था लेकिन अब ग्लोबल क्रूड मार्केट में कीमतें सामान्य होने के कारण सरकार ने इस बढ़ोतरी को वापस ले लिया है। पेट्रोल में  विंडफॉल टैक्स 1.50 रुपये से घटाकर 0.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। डीजल के निर्यात पर टैक्स 25 रुपये से घटाकर 20 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। 

सम्बंधित ख़बरें