हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
जयपुर[ महामीडिया] हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम के बदलाव के साथ हल्की बर्फबारी और शीत लहर का दौर शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग पास और धौलाधार की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी हुई है, जिससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। उत्तराखंड राज्य के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों और चोटियों पर हल्की बर्फबारी की सूचना मिली है जिससे ठंडी हवाएं चल रही हैं। जम्मू-कश्मीर के उत्तरी इलाकों की गुरेज घाटी और गुलमर्ग के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में इस सीजन की पहली ताजा बर्फबारी हुई है। तुलेल घाटी और काबुल गली जैसे ऊंचे पहाड़ी इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई है।