चीन ने दस भारतीय चावल निर्यातकों का पंजीकरण रद्द किया
जयपुर [ महामीडिया]
चीन ने तीन और भारतीय चावल निर्यातकों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। चीन का कहना है कि भारत से भेजे गए चावल में जेनेटिकली मॉडिफाइड ऑर्गेनिज्म यानी जीएमओ मिला है। इस नई कार्रवाई के बाद अब तक कुल 10 भारतीय चावल निर्यातकों पर प्रतिबंध लग चुका है जिन तीन कंपनियों पर कार्रवाई हुई है उनमें आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की सरला फूड्स और पट्टाभि एग्रो फूड्स के साथ नई दिल्ली की ओम इंडिया ट्रेडिंग लिमिटेड शामिल हैं। भारतीय चावल कारोबारियों का आरोप है कि चीन जानबूझकर भारतीय चावल के कारोबार में रुकावट पैदा कर रहा है। उनका कहना है कि यह सिर्फ सामान्य क्वालिटी जांच का मामला नहीं लगता चीन बिना आयात शुल्क बढ़ाए दूसरे नियमों के द्वारा भारतीय चावल के व्यापार को रोकने की कोशिश कर रहा है। भारतीय निर्यातकों ने इसे एक तरह का व्यापार युद्ध भी बताया है।