सोना और चांदी की कीमतों मे आज गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया]
सोना और चांदी की कीमतों मे आज 17 सितंबर को गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,129 रुपए घटकर 1.51 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,862 रुपए कम होकर 2.28 लाख रुपए पर आ गई है। इस महीने चांदी करीब ₹9 हजार और सोना ₹5 हजार सस्ता हुआ है। 31 अगस्त को सोने का दाम करीब 1.56 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए थी। गिरावट के मुख्य कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी और वैश्विक बाजार में मुनाफावसूली और डॉलर के मजबूत होने को माना जा रहा है।