जापान में सौ वर्ष के लोगों की संख्या एक लाख के पार
भोपाल [ महा मीडिया]
जापान में 100 साल से अधिक उम्र के लोगों की संख्या पहली बार एक लाख का आंकड़ा पार कर गई है। इनमें 88 प्रतिशत महिलाएं हैं। जापान में अब 1,07,677 लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र कम से कम 100 साल है।इनमें महिलाएं 94.3 हजार और पुरुष 13.4 हजार हैं। पिछले साल की तुलना में 100 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या करीब 8 हजार बढ़ी है।